अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक-23.01.2024 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रा0ई0का0 चित्रेश्वर, द्वाराहाट में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
पुलिस का जागरुकता कार्यक्रम
थानाध्यक्ष द्वाराहाट द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गयी और बालिग होने तक वाहन नहीं चलाने के बारे में बताया गया। साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए साईबर क्रिमिनल्स द्वारा अपनाये जा रहे विभिन्न तरीकों के बारे में बताकर फोन काँल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताया गया तथा इस जानकारी को अपने परिजनों व परिचितों को बताकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।
दी यह जानकारी
नाबालिग बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति सजग करते हुए यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, गुड टच/बैड टच एवं कानूनी जानकारी व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों के प्रति सचेत करते हुए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के उपयोग के दौरान सावधानी बरतने और निजी जानकारी किसी अंजान से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।
किया जागरूक
उपस्थित छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस एप की सुविधाओं, गौरा शक्ति फीचर की उपयोगिता, हेल्पलाईन नंबर 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर-1090 व स्थानीय थाना/चौकी के हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरुक किया गया।