अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जिला इकाई का हुआ गठन, डॉ. गिरीश सिंह अधिकारी बने अध्यक्ष, युवाओं को मिलेगा बेहतर मंच

​अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (UKYSA) की अल्मोड़ा जिला इकाई का औपचारिक गठन कर लिया गया है। स्थानीय अल्मोड़ा योगा एंड वेलनेस स्टूडियो में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।

कार्यकारिणी का चुनाव

जानकारी के अनुसार यह गठन एसोसिएशन के पत्रांक UKYSA/2026/10/03 के क्रम में जिले में योगासन खेलों के प्रचार-प्रसार, विकास और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। बैठक की शुरुआत में वरिष्ठ योग साधक जशोद सिंह बिष्ट गूगल मीट के माध्यम से जुड़े, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. महेंद्र सिंह मेहरा द्वारा किया गया।

​मिली जिम्मेदारी

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए जिला इकाई के संरक्षक मंडल में जशोद सिंह, रूप सिंह और डॉ. महेंद्र सिंह मेहरा को शामिल किया गया है, जिनके मार्गदर्शन में जिले में योगा खेल को आगे बढ़ाया जाएगा।

​नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी

• ​अध्यक्ष: डॉ. गिरीश सिंह अधिकारी
• ​उपाध्यक्ष:  अजय सिंह सिराड़ी
• ​महिला उपाध्यक्ष:  कविता खनी
• ​सचिव:  कमलेश पाठक
• ​कोषाध्यक्ष:  हेमालता वर्मा
• ​उपसचिव:  प्राशु भैंसोडा
​
जताया आभार

इसके अलावा, संगठन को मजबूती देने के लिए  दीपक सिंह रावत, सुरज बिष्ट, कविता बिष्ट और अंकित बिष्ट को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. गिरीश सिंह अधिकारी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य अल्मोड़ा के युवाओं की योग प्रतिभा को तराशना और योगासन को एक लोकप्रिय खेल के रूप में जन-जन तक पहुँचाना होगा।