अल्मोड़ा: डीएम ने दिए निर्देश, मेडिकल स्टोर में अनिवार्य रूप से स्थापित हो सीसीटीवी कैमरे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज शुक्रवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में एनकॉर्ड समिति की कलक्ट्रेट में बैठक आयोजित हुई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में नशा मुक्ति के लिए ठोस कार्य योजना बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही बताया गया कि पुलिस द्वारा अब तक 51 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जिनमें कुल 77 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही पुलिस टीम द्वारा नशे की जड़ मानी जाने वाली भांग की खेती को नष्ट करने की लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक लगभग 850 नाली क्षेत्रफल में अवैध भांग की फसल नष्ट की जा चुकी है।

दिए यह निर्देश

इस मौके पर डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग समन्वय स्थापित कर जागरूकता अभियान चलाएं।  ताकि समाज के हर वर्ग तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंच सके। उन्होंने निर्देश दिए कि नशा पीड़ितों की काउंसलिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाए और सभी मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मेडिकल किट के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों की जांच सुनिश्चित करें।

रहें मौजूद

बैठक में एसएसपी देवेंद्र पींचा, सीएमओ नवीन चन्द्र तिवारी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मोहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहे।