अल्मोड़ा: डीएम की खास पहल, इतने प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में नियुक्त किए शिक्षक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की पहल पर शिक्षकों की तैनाती की गई है।

डीएम की खास पहल

जानकारी के अनुसार जिले में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए नये प्रयोग के तहत खनन न्यास के कोष से स्कूलों में अस्थायी शिक्षकों की तैनाती की गई है। जिसमें माध्यमिक विद्यालयों में 246 तथा प्राथमिक स्कूलों में 30 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। इन्हें शिक्षा स्वयंसेवक का नाम दिया गया है। इन शिक्षा स्वयंसेवकों को खनन न्यास के कोष से वेतन दिया जाएगा। इसके लिए 1.23 करोड़ का बजट रखा गया है।