अल्मोड़ा: इन मांगों के निराकरण को लेकर चिकित्सकों का विरोध जारी, दी पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में चिकित्सकों का तीन सूत्रीय मांगों के निराकरण को विरोध जारी है।

की यह मांग

जिस पर आज बुधवार को‌ प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के बैनर तले जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने काला फीता बांधकर मरीजों का इलाज किया। साथ ही मांग की है‌ कि पहाड़ी क्षेत्र में सेवा दे रहे चिकित्सकों को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर 50 फीसदी अतिरिक्त वेतन देने, सुगम-दुर्गम क्षेत्र के निर्धारण को फिर से व्यवहारिक रूप से निर्धारित करने, एसडीएसीपी योजना को लागू किया जाए।

दी यह चेतावनी

इसके अलावा जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आगामी 25 अप्रैल से पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाने की चेतावनी दी है।

रहें शामिल

इस मौके पर विरोध जताने वालों में डॉ. मनीष पंत, डॉ. जीवन सिंह मपवाल, डॉ. हरीश आर्या आदि लोग शामिल रहें।