अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पति, सास और मुंह बोली बहन पर केस दर्ज किया गया है।
दहेज के लिए की मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार नगर निवासी रुचिका उर्फ दीपिका ने तहरीर में बताया कि उसने दिल्ली निवासी दीपक सिंह धीमान से विवाह किया।
शादी के बाद दुल्हन अपने पति के दिल्ली बुराड़ी स्थित घर में रहने लगी। जिसके बाद पति, सास और मुंहबोली बहन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे और मारपीट भी करने लगे। 12 जुलाई 2023 को दहेज के लिए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
केस दर्ज किया
जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत की। वही शिकायत वापस कर दी। 14 सितंबर को एसएसपी को रिपोर्ट देने के बाद महिला थाने ने काउंसलिंग करवाई। पति तीन में से दो काउंसलिंग में नहीं पहुंचा। न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर महिला थाने में पति दीपक, सास प्रेमलता और मुंह बोली बहन रीना खन्ना के खिलाफ आईपीसी की धारा- 323, 504, 506, 498ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।