अल्मोड़ा: 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती, होंगे विभिन्न कार्यक्रम- त्रिलोचन जोशी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में धूमधाम से बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी।

दी यह जानकारी

इस मौके पर आज बुधवार को बताया  कि अल्मोड़ा महानगर पहली बार सामाजिक समरसता विचार मंच भारतरत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयन्ती को धूमधाम से मनायेगा। बैठक में बाबा साहेब की 14 अप्रैल को 134 वीं जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं, शहर में संकल्प यात्रा को लेकर जिम्मेदारियां तय की गई।

यह होंगे कार्यक्रम

इस मौके पर मंच के सचिव त्रिलोचन जोशी ने बताया कि बाबा साहेब की जयंती पर नगर के पलटन बाजार से नंदादेवी मंदिर तक सुबह दस बजे से संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा नंदादेवी परिसर में कार्यक्रम आयोजित करके बाबा साहेब को श्रद्वाजंली देकर देश प्रेम एंव सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे। वहीं, कार्यक्रम से जयंती समारोह के उपलक्ष्य में मल्ला महल में विभिन्न वर्गों में बच्चों की भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा डा. अम्बेडकर के जीवन एंव विचारों पर आधारित अलग-अलग झाँकी निकाली जायेगी। नन्दादेवी परिसर में कार्यक्रम आयोजित करके बाबा साहेब को श्रद्वाजंली देकर देश प्रेम एंव सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मुख्य वक्ताओं ऒर मुख्य अतिथि द्वारा बाबा साहेब के देश के प्रति अनमोल योगदान पर प्रकाश डाला जायेगा।

रहें मौजूद

बैठक नगर निगम महापौर अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में सह संयोजक राजेन्द्र बोरा, एड. कुँवर सिंह बिष्ट, मीना भैसोडा़, डा. सी पी फुलोरिया, आशुतोष, वीरेन्द्र, प्रमोद बिष्ट, सुमित गुप्ता, उपसचिव आशीष जोशी, राहुल कुमार, पीयूष कुमार, अमित साह, मनोज तिवारी सुनील कर्नाटक, दीप जोशी, पार्षद अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मेर, विकास कुमार आर्या, अभिषेक जोशी, संजय कुमार जोशी, अमित साह(मोनू), इन्तेखाब आलम कुरैशी, डा. राजेन्द्र जोशी, केलाश गुरूरानी, प्रकाश भट्ट, प्रकाश चन्द्र लोहनी आदि मौजूद रहे।