अल्मोड़ा: रानीखेत की बेटी डॉ. विनिता गोरी उत्कृष्ट शोध के लिए हुई सम्मानित, मिला ‘महिला वैज्ञानिक सम्मान’

​
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के रानीखेत की होनहार बेटी डॉ. विनिता गोरी को उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों और वैज्ञानिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

किया सम्मानित

जानकारी के अनुसार देहरादून में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) की ओर से आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्हें ‘महिला वैज्ञानिक सम्मान’ से सम्मानित किया गया। रानीखेत के लालकुर्ती (कुमपुर बाजार) निवासी रविंदर कुमार गोरी की पुत्री डॉ. विनिता गोरी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी ने डॉ. विनिता को प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान किया।

रहें उपस्थित

इस गरिमामयी अवसर पर पूर्व डीआईजी अनिल रतूड़ी, डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट, विज्ञान भारती के अध्यक्ष प्रो. केडी पुरोहित और जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ. आईडी भट्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

​