अल्मोड़ा: गर्मी बढ़ने के साथ गहराने लगा पेयजल संकट, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही किल्लत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल के महीने की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही अब गर्मी में भी इजाफा होने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत भी शुरू होने लगी है।

पानी की किल्लत

मिली जानकारी के अनुसार लमगड़ा, गुरुड़ाबांज, तोली, मनिआगर, ज्योलिसिंलिंग समेत कई गांवों में लोग नलों में पानी नहीं आने से दिक्कतें झेल रहें हैं। बढ़ती गर्मी में पानी की किल्लत से लोग परेशान है। पर्याप्त पेयजल नहीं मिलने से ग्रामीण प्राकृतिक जल स्त्रोतों का सहारा ले रहे है।

राहत देने के किए जा रहे प्रयास

जिस पर अरुण कुमार सोनी, ईई जल संस्थान अल्मोड़ा ने बताया कि अल्मोड़ा नगर में लोगों को पानी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जिन जगहों पर पानी की कमी है वहां टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। लोगों को राहत देने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।