अल्मोड़ा: गर्मी के साथ लगातार बढ़ रहा पेयजल संकट, बड़ी संख्या में आबादी परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गांवों में लगातार पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। जिससे बड़ी संख्या में आबादी परेशान हो रहीं हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही यह परेशानी बढ़ती जा रही है।

पानी का किया वितरण

मिली जानकारी के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में विभाग लगातार टैंकरों के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करा रहा है। रविवार को जल संस्थान ने लमगड़ा, जैंती, कांडे, धारी, बाड़ेछीना, पनुवानौला, पत्थरकोट, ज्योली, छडौजा, गैगहट, गुरूड़ाबाज, शीतलाखेत, कनवाल धुरा, तोली, धूरातोक, लोधिया, सिमकनी मैदान, ताकुला आश्रम, डीनापानी आदि जल संकट वालें इलाकों में टैंकरों से पानी का वितरण किया गया।

दी यह चेतावनी

वहीं संकट ग्रस्त इलाकों वाले ग्रामीणों ने जल पेयजल व्यवस्था दुरस्थ नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।