अल्मोड़ा: नशे में वाहन दौड़ाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस ने लिया यह एक्शन

इसी क्रम में दिनांक 17.01.2025 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान महिला उपनिरीक्षक सोनू बाफ़िला व पुलिस टीम द्वारा सोमेश्वर बाजार से लोद की तरफ आ रहे वाहन सं0- UK01-CA-0390 टाटा 407 को चालक काफी तेज गति व खतरनाक तरीके से चलाकर सामने से आ रहा था, जिसे रोका गया तो चालक मुकेश कुमार निवासी हत्यूड़ा,सोमेश्वर अल्मोडा शराब के नशे में पाया गया। चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया और मोटरवाहन अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया तथा डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।