अल्मोड़ा: ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन: पुलिस ने कार से पकड़ी 488 ग्राम चरस, 3 युवक किए गिरफ्तार




      

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है।


पुलिस की कार्यवाही


जिस क्रम में दिनांक 25.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय प्रभारी एसओजी व प्रभारी एएनटीएफ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लोधिया बैरियर अल्मोड़ा में चेकिंग के दौरान एक कर संख्या UK02 5247 को चेक किया गया तो 03 युवकों  के कब्जे से 488 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में FIR NO-40/2026 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। वाहन को सीज किया गया।


  गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण


1- हिमांशु बोरा उम्र 21 वर्ष पुत्र सुरेंद्र सिंह बोरा निवासी कार रोड, लालकुआं जिला नैनीताल

2- सुमित सिंह दानू उम्र 18 वर्ष पुत्र गजेंद्र सिंह दानू निवासी इंद्रानगर-01 बिन्दुखत्ता, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल

3- साहिल टम्टा उम्र 19 वर्ष पुत्र गणेश प्रसाद निवासी लोभ, जिला बागेश्वर

बरामदगी- 488 ग्राम अवैध चरस बरामद।

कीमत- 97,600/- रुपये।


कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम


1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश बोरा, कोतवाली अल्मोड़ा

2. हेड कानि0 शिवराज सिंह राणा, कोतवाली अल्मोड़ा

3. हेड कानि0 जगपाल सिंह, एसओजी अल्मोड़ा

4. कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा

5. कानि0 राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा