अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जनवरी का महीना है। मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में बढ़ती ठंड में बीमारियों का खतरा भी बन हुआ है। वही जिले में सूखी ठंड के बीच जंगलों में लगने वाली आग से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।
मरीजों की संख्या में इजाफा
मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह के भीतर अस्पताल में दमा और सांस की दिक्कत का सामना कर रहे मरीजों की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है। मौसम में नमी की कमी के साथ जंगलों में लगने वाली आग से फैला धुआं इसकी बड़ी वजह बताई गई है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. हरीश चंद्र आर्या ने बताया कि ठंड के मौसम में दमा और सांस की बीमारी बढ़ जाती है। इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।