अल्मोड़ा: लक्ष्मेश्वर में निर्माण कार्य के चलते 12 घंटे बंद रहेगा यह मुख्य रास्ता, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर





अल्मोड़ा: शहर के मुख्य मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए जरूरी खबर है। बरेली–अल्मोड़ा–बागेश्वर मोटर मार्ग पर लक्ष्मेश्वर के समीप होने वाले निर्माण कार्य के चलते कल‌ यानी 18 अप्रैल की रात से यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है।


देखें यातायात प्लान


​लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने जानकारी दी कि लक्ष्मेश्वर के पास ह्यूम पाइप डालने का महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित है। कार्य को सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा करने के लिए 18 अप्रैल की रात 8:00 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 8:00 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा।

• ​करबला से लक्ष्मेश्वर: इस क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

• ​गैस गोदाम से लक्ष्मेश्वर तिराहा: छोटे चौपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए भी यह मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।


की यह अपील


​जिस पर विभाग ने स्पष्ट किया है कि यातायात को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बिठा लिया गया है। अधिशासी अभियंता ने जनपदवासियों और वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।