अल्मोड़ा: नॉर्थ जोन मुए-थाई चैंपियनशिप के लिए जिले के इन आठ खिलाड़ियों का चयन, 24 से जम्मू में दिखाएंगे दमखम

अल्मोड़ा:‌ यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू इंडोर हॉल में 24 और 25 अक्तूबर को नॉर्थ जोन मुए-थाई चैंपियनशिप आयोजित होने वाली है।

इन खिलाड़ियों का चयन

जिसमें अल्मोड़ा जिले के आठ खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस संबंध में कोच यशपाल भट्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में मन्नत, अर्पिता आर्या, तनुश्री लटवाल, चांदनी, वेदांत बिष्ट, वंश बोरा, हिमानी मेर और आदित्य लटवाल शामिल हैं।

दी शुभकामनाएं


खिलाड़ियों के इस चयन पर खेल प्रेमियों और तमाम गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।