अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में इस दिन होंगे पुजारियों के प्रतिनिधि के चुनाव, धाम में कार्यरत पुजारियों की बनेगी नई “सरकार”

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। देश दुनिया से यहां श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है।

इस वर्ष एक अनोखा लोकतांत्रिक आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जागेश्वर धाम में 6 दिसंबर को पुजारियों के प्रतिनिधि के चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके बाद धाम में कार्यरत पुजारियों की नई “सरकार” बनेगी। यहां पुजारी प्रतिनिधि का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। बताया कि इस चुनाव को हाईकोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया प्रशासन की देखरेख में संपन्न होगी, ताकि मतदान पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से हो सके। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार मंदिर से जुड़े विभिन्न वर्गों के सौ से अधिक पुजारी इस बार मतदान करेंगे। चुनाव के लिए मतदाता सूची अपडेट कर ली गई है तथा उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। सुरक्षा के मद्देनज़र धाम परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित किए जाने की संभावना है।