अल्मोड़ा: पुरानी पेंशन बहाली की माँग को लेकर कर्मचारियों और शिक्षकों ने संयुक्त बैठक का किया आयोजन

आज दिनांक 10.11.2021 को राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय भिक्यासैण में कर्मचारियों और शिक्षकों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पुरानी पेंशन संगठन द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चर्चा की गई।

देहरादून में होने वाली विशाल रैली के लिए रणनीति तैयार की

राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय भिक्यासैण में पुरानी पेंशन संगठन द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 15 नवम्बर 2021 को देहरादून में होने वाली विशाल रैली में प्रतिभाग करने के लिए रणनीति बनायी गयी। साथ ही सभी कर्मचारियों और शिक्षकों ने रैली में प्रतिभाग करने को लेकर बड़े उत्साह का परिचय दिया। इस बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी ने भी सहयोग समर्थन दिया।

यह लोग रहे मौजूद

इस बैठक में संयोजक अखिलेश बिष्ट, संरक्षक राजेन्द्र सिंह घुघत्याल, अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जोशी, कोषाध्यक्ष नवीन चन्द्र जोशी, ललित मोहन जोशी, कमलेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।