अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में इस बार उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में विश्वविद्यालय की ओर से कड़ी सतर्कता बरती जा रही है।

विश्वविद्यालय में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू

इसी क्रम में जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं। जिसमें सभी प्राध्यापकों को सावधानी से मूल्यांकन करने के सख्त निर्देश दिए गए है। साथ ही जांचने में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है। दरअसल पिछले सालों उत्तरपुतिस्काओं की जांच में लापरवाही सामने आने पर अब इस बार विश्वविद्यालय की ओर से जांच में सख्ती की जा रही है। साथ ही बताया कि अगर खामी मिलती है तो सभी कॉपियों का मूल्यांकन फिर से करना होगा। इसके अलावा हर विषय के प्राध्यापक भी वहां पर मौजूद रहेंगे। मूल्यांकन में लापरवाही मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।