अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में इतने मई से शुरू होंगी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं, जारी हुई समय-सारिणी




अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर की परीक्षाएं मई में आयोजित होने वाली है।



12 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं


जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आगामी 12 मई से परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षाओं की विस्तृत समय-सारिणी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने कहा कि छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना टाइम-टेबल देख और डाउनलोड कर सकते हैं।