अल्मोड़ा: इवनिंग स्ट्रार्म 2.0: नशे में दौड़ाई मिनी ट्रक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों,निरीक्षक यातायात,इंटरसैप्टर प्रभारी आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु व्यापक चेकिंग अभियान चलाने व आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने, साथ ही इवनिंग स्टॉर्म 2.0 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने/उपद्रव/छेड़ाखानी/अराजकता करने वाले,खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/ यातायात नियमों की उल्लघंन करने तथा सार्वजनिक स्थानों/होटल ढ़ाबों में शराब पीने/पिलाने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
            
पुलिस का इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चैकिंग अभियान जारी

दिनांक 20/03/2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या विजय नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा दन्या बाजार में चैकिंग की जा रही तो वाहन सं0- UK19-CA-1175 मिनी ट्रक का चालक समीम निवासी रामनगर नैनीताल शराब के नशे मे वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। अल्मोड़ा पुलिस का इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चैकिंग अभियान जारी हैं।