अल्मोड़ा: पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया 27वां कारगिल शौर्य दिवस, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अल्मोड़ा की ओर से आज 26 जुलाई को 27वें ‘कारगिल शौर्य दिवस’ के अवसर पर नगर के शिखर तिराहे पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

दी श्रद्धांजलि

इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के शौर्य, साहस, अद्भुत पराक्रम और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले देश के वीर सपूतों को शत-शत नमन किया और कहा कि अमर शहीदों का यह बलिदान देशवासियों को सदैव राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

रहे मौजूद

इस श्रद्धांजलि सभा में परिषद के अध्यक्ष केशव दत्त काण्डपाल, कैप्टन आनंद सिंह गैड़ा, पी.जी. गोस्वामी, घनानंद जोशी, मोहन सिंह, हयात गैड़ा, सूबेदार रवी जगत जोशी, मोहन जोशी, सुरेश सिंह अगवाल, नरेंद्र कुमार वर्मा, नंदन सिंह सिमवाल सहित कई अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।