अल्मोड़ा: रेड क्रॉस सोसाइटी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, संकरे व खतरनाक मोड़ों पर क्रैश बैरियर लगाने की उठाई मांग

अल्मोड़ा: रेड क्रॉस सोसाइटी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, संकरे व खतरनाक मोड़ों पर क्रैश बैरियर लगाने की उठाई मांग

​अल्मोड़ा: जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।

सौंपा ज्ञापन

जिस पर संगठन ने जिले के दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) और संवेदनशील स्थानों पर शीघ्र ‘क्रैश बैरियर’ लगाए जाने की पुरजोर मांग की है। ज्ञापन सौंपते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण जिले के कई मुख्य और संपर्क मार्ग अत्यंत संकरे और अत्यधिक घुमावदार (अंधे मोड़) हैं। उचित सुरक्षा उपाय और क्रैश बैरियर न होने के कारण अनियंत्रित होकर वाहनों के गहरी खाइयों में गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है।


​रहें मौजूद

​रेड क्रॉस सोसाइटी ने जिलाधिकारी से जनहित और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द संवेदनशील मार्गों को चिह्नित कर क्रैश बैरियर लगाने का आग्रह किया है। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष‌ आशीष वर्मा, अमित साह ‘मोनू’, मनोज भंडारी, अभिषेक जोशी, अनुनय पांडे, अनुज साह और रोहित शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।