अल्मोड़ा: 30 जुलाई से अग्निवीर भर्ती के लिए होगा परीक्षा का आयोजन, जानें जरूरी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा जून में आयोजित होगी।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार यह परीक्षा आगामी 30 जून से दस जुलाई के बीच होंगे। इस संबंध में कर्नल महेश कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कराए गए थे। अब भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस परीक्षा (सीईई) की तिथि भी जारी कर दी गई है। भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन सीईई परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई के बीच किया जाएगा।