अल्मोड़ा: राष्ट्रीय बजरंग दल की कार्यकारिणी का विस्तार, अमन टकवाल बने जिला उपाध्यक्ष

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद में राष्ट्रीय बजरंग दल ने अपनी संगठनिक मजबूती के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया है।


मिली यह जिम्मेदारी


जिसमें देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर उप सचिव अमन टकवाल को संगठन में अहम जिम्मेदारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पदभार संभालते ही अमन टकवाल ने बाहरी क्षेत्रों से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को लेकर कड़ा रुख अपनाने का ऐलान किया है। अमन टकवाल ने कहा कि अल्मोड़ा प्रदेश की एक अत्यंत सुंदर और शांत नगरी है, जहाँ सभी धर्मों के लोग लंबे समय से आपसी भाईचारे के साथ रहते आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि‌ बाहरी क्षेत्रों से व्यापार और नौकरी के बहाने आने वाले कुछ लोग यहाँ के सौहार्द और भाईचारे को बिगाड़ने की ‘गंदी साजिश’ रच रहे हैं।संगठन ऐसे तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा जो स्थानीय संस्कृति और आपसी तालमेल के लिए खतरा हैं।प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर ऐसे बाहरी लोगों की गतिविधियों पर रोक लगाने और उनके सत्यापन के लिए मुहिम चलाई जाएगी। यह विरोध पूरी तरह कानून की मर्यादा में रहकर किया जाएगा।


नई नियुक्तियां


​संगठन के विस्तार के तहत अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। मुकेश सिंह बिष्ट (ग्राम प्रधान, भटकोला) को कार्यकारिणी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरव शाह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। किशन सिंह को नगर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। सचिन जोशी को नगर मीडिया प्रभारी की कमान दी गई है।