अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा मे बीते कल दिनांक 25.12.2024 को रात में पाण्डेखोला बाईपास पटवारी चौकी के पास जंगल में आग लग गई।
बुझाई आग
जिसकी सूचना फायर स्टेशन अल्मोड़ा को दी गई। जिस पर अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पहुंची। आग पांडेखोला बाईपास पटवारी चौकी के पास जंगल में लगी हुई थी जो तीव्रता से मुख्य मार्ग पर खड़े वाहनों व आवासीय भवनों की ओर बढ़ रही थी। जिसे फायर सर्विस यूनिट ने MFE से पंपिंग कर एक होज रील फैलाकर आग को बुझाया।
फायर सर्विस टीम अल्मोड़ा रहीं शामिल
1-लीडिंग फायरमैन किशन सिंह
2-फायर सर्विस चालक हरि सिंह
3-फायरमैन श्याम लाल, जीवन जोशी
4-महिला फायरमैन चांदनी, कल्पना