अल्मोड़ा: आई0टी0आई0 स्ट्रांग रूम के पास धधकी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 19.04.2024 को समय 11:00 बजे फायर स्टेशन को सूचना प्राप्त हुई कि आई0टी0आई0 फलसीमा के पास लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु बने स्ट्रांग रूम के पास जंगल में चारों ओर आग लगी है।

अग्निशमन वाहन घटनास्थल पंहुचा

जिस पर फायर सर्विस टीम लीडिंग फायरमैन किशन सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन वाहन के घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल पहुंचकर मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर होजरील की सहायता से रुक-रुक कर आग को बुझाने आरंभ किया गया। आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन से दूसरी गाड़ी मगाई गई। दोनों गाड़ियों द्वारा पंपिंग कर होजरील की सहायता से स्ट्रांग रूम के आस पास की आग को बुझाया गया। जंगल की आग तेज हवाओं के साथ स्ट्रांग रूम में स्थापित जनरेटर के पास तक पहुंच चुकी थी।

बुझाई आग

फायर सर्विस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया मौके पर एडीएम एवं प्रशासन की अन्य लोग मौजूद रहें। आग को बुझाने में जिला आपदा प्रबंधन एवं वन विभाग की सहायता भी ली गई।

फायर सर्विस टीम

LFM  किशन सिंह, हरीश राम।
FS Dvr हरि सिंह,  मुकेश सिंह,  विपिन बडोला।
FM  प्रकाश पाण्डेय, देवेंद्र गिरी,  धीरेंद्र सिंह शामिल रहें।