अल्मोड़ा: होटलों का किया फायर रिस्क निरीक्षण, सुरक्षा उपकरणों की जांच की

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 06.03.2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र द्वारा रानीखेत क्षेत्र में स्थित होटल अलपाइन, सन एंड स्नो होटल तथा होटल रॉयल माउंटेन का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।

दी यह जानकारी

इस निरीक्षण के दौरान होटलों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई तथा उनके सही संचालन एवं उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही होटल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखें तथा समय-समय पर उनकी नियमित जांच एवं रखरखाव सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनका प्रभावी उपयोग किया जा सके।