अल्मोड़ा: 9 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2024 में बीजेपी को जिताने का जनता से किया आग्रह

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। भाजपा हवालबाग मण्डल द्वारा मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट के नेतृत्व में 9 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में ग्राम सभा मटेला में घर घर जाकर मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल को गिनाया गया एवं पुनः 2024 में भारतीय जनता पार्टी को जिताने का आग्रह किया गया।

उपस्थित रहे

इस अवसर पर उपस्थित हवालबाग मंडल युवा मोर्चा के मंत्री नीरज रावत, बूथ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, पान सिंह, दीवान बिष्ट, पंकज बिष्ट, रविंद्र बिष्ट, हरिश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।