अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग के 5 विद्यार्थियों का ‘मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति’ में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के 5 विद्यार्थियों का चयन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत हुआ है।

इन विद्यार्थियों का चयन

इस हेतु कक्षा 9 की आकांक्षा आर्या, शिवानी, लवली तिवारी, हर्षित मेहता और कक्षा 6 की छात्रा दिया जोशी का चयन इस योजना के अंतर्गत हुआ है l विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कक्षा 9 से चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 में प्रतिमाह 900 रूपये एवं कक्षा 10 में प्रतिमाह 1000 रूपये की धनराशि एवं कक्षा 6 के विद्यार्थी को कक्षा 6 में 600 रूपये, कक्षा 7 में 700 रूपये एवं कक्षा 8 में 800 रूपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किये जाते हैं जिससे बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है l विद्यालय के कई विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ पूर्व में भी ले रहे हैं l

जताया हर्ष

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर डॉ कपिल नयाल, संजय पांडे, मधन सिंह, टी डी भट्ट , प्रदीप सलाल, निर्मल कुमार पंत, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, नवीन वर्मा हिमांती टम्टा, भगवत सिंह बगडवाल,योगिता तिवारी, राकेश कुमार एवं तृप्ति बोरा सहित अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया है l