अल्मोड़ा: पहली बार रविवार को अल्मोड़ा के मुख्य बाजार में किया जाएगा घरेलू व वाणिज्य गैसों का वितरण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मुख्य बाज़ार में रविवार के दिन घरेलू एवं वाणिजिक गैस वितरण के संदर्भ में जिलापूर्ति अधिकारी के साथ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता की।

रविवार को होगा गैस का वितरण

जिसमें बताया कि अल्मोड़ा इतिहास में पहली बार रविवार को मुख्य बाजार में घरेलू और वाणिज्यिक गैसों का वितरण किया जाएगा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रयास रंग लाए हैं। बताया कि संजय शाह (रिक्कू) नगर अध्यक्ष देव उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा व्यापारियों/गैस उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु माह के प्रत्येक सप्ताह में थाना बाजार अल्मोड़ा से मिलन चौक तक गैस वितरण किए जाने का अनुरोध किया गया। तत्पश्चात अधोहस्ताक्षरी द्वारा ऐसे स्थान जहाँ किसी भी व्यापारी/ गैस उपभोक्ताओं को समस्या न हो चिन्हित करने का आग्रह किया गया। जिसके क्रम में देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों द्वारा 1. थाना बाजार अल्मोड़ा 2. रघुनाथ मंदिर 3. बाटा चौक तीन स्थान चिन्हित किये गये। उक्त तीनों स्थानों में प्रबंधक गैस सर्विस चौघान पाटा, अल्मोडा द्वारा गैस वितरण हेतु सहमति प्रदान की गयी। जिस पर देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों द्वारा अधोहस्ताक्षरी एवं प्रबंधक गैस सर्विस चौघानपाटा अल्मोड़ा का आभार व्यक्त किया गया।

कहीं यह बात

वहीं प्रबंधक गैस सर्विस चौघानपाटा अल्मोड़ा एवं प्रबंधक गैस सर्विस धारानीला अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया कि उक्त तीनों चिन्हित केंद्रों पर आगामी रविवार को परीक्षण हेतु गैस वितरण करते हुए, वितरण में आ रही समस्याओं से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करें ताकि प्रकरण पर अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

जताया आभार

अल्मोड़ा नगर की मुख्य बाजार में निवास व व्यापार करने वाले आम जनमानस व व्यापारियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ के नेतृत्व में सम्मानित पदाधिकारियों के अथक प्रयासों के फलस्वरूप प्रशासन से वार्ता कर समस्या का समाधान कर व्यापार मंडल के इतिहास में पहली बार अल्मोड़ा नगर की ऐतिहासिक मुख्य बाजार में घरेलू व वाणिज्यिक गैस सिलेण्डरों का वितरण आगामी 18 अगस्त दिन रविवार की सुबह 7 बजे से किया जाना सुनिश्चित हुआ है। मुख्य बाजार के निवासियों की समस्या को समझ कर उसका समाधान करने के लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारीगण, मुख्य बाजार की आम जनता एवं व्यापारी आदरणीय जिलाधिकारी अल्मोड़ा विनीत तोमर, जिलापूर्ति अधिकारी मुकेश एवं इण्डियन गैस एजेंसी के प्रबंधक मुकेश जलाल का हृदय से आभार प्रकट करती है।

रहें उपस्थित

आज जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा की अध्यक्षता में थाना बाजार अल्मोड़ा से मिलन चौक अल्मोड़ा तक व्यापारियों / गैस उपभोक्ताओं को गैस वितरण से संम्बन्धित आहूत बैठक में प्रबंधक, गैस सर्विस चौघानपाटा अल्मोड़ा, प्रबंधक, गैस सर्विस धारानीला, संजय साह (रिक्कू) नगर अध्यक्ष देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोडा,मनोज सिंह पंवार जिला अध्यक्ष, दीप जोशी महासचिव, वन्दना दर्मा महिला उपाध्यक्ष, हिमांशु बिष्ट जिला उपाध्यक्ष, हिमांशु काण्डपाल जिला महामंत्री, अमन टकवाल उपसचिव, दिनेश काण्डपाल जिलामंत्री, नीरज थापा जिला संगठन मंत्री, प्रमोद कुमार कार्यकारी अध्यक्ष, मनीष मल्होत्रा, रोहित साह, राजेन्द्र तिवारी सदस्यता प्रमुख, कमल बिष्ट जिला संयुक्त महामंत्री आदि उपस्थित रहें।