अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लगेगा।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मानसून की विदाई हो गई है। उत्तराखंड में आज पहाड़ों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गये है। वहीं मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं अब मौसम में बदलाव के साथ सुबह-सुबह हल्की ठंड शुरू होने लगी है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिली रहेगी। पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं बीते कल मौसम साफ रहा। दोपहर में तेज गर्मी रही।