अल्मोड़ा: गुलदार प्रभावित क्षेत्र‌ में गश्त में वन विभाग की टीम, लोगों को अलर्ट रहने की सलाह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है‌। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत है।

गुलदार का आतंक

मिली जानकारी के अनुसार इसी क्रम में वन विभाग ने अल्मोड़ा वन क्षेत्र के गुलदार प्रभावित पतनियानैल में गश्त की। साथ ही लोगों को अलर्ट रहने को कहा। जिस पर लोगों को पर्याप्त रोशनी रखने, झाड़ियों का कटान करने, समूह में घरों से निकलने, रात में अनावश्यक बाहर न निकलने के लिए कहा है। दरअसल यहा ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी दिखाई दे रही है‌। जो मवेशियों को शिकार बना रहा है।