अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सर्वोदय इण्टर कॉलेज जयंती अल्मोड़ा में शुक्रवार 10/10/25 को दिल्ली एजुकेशन बोर्ड के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर पंहुचे।
इतने लाख की लागत से विद्यालय के पूर्व भवनों का नवीनीकरण कार्य सम्पन्न हुआ
सालम के प्रख्यात ऐतिहासिक विद्यालय सर्वोदय इण्टर कॉलेज जयंती अल्मोड़ा में इसी विद्यालय के पूर्व छात्र एवं भारत सरकार के दिल्ली एजुकेशन बोर्ड के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ आनन्द सिंह बिष्ट अपने दो दिन के प्रवास में विद्यालय पहुंचे। डॉ बिष्ट विद्यालय पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष भी है,उनके नेतृत्व में विद्यालय में पुराने भवनों के जीर्णोद्धार के लिए पूर्व छात्र संगठन के माध्यम से 45 लाख रुपए के सहयोग से विद्यालय के पूर्व भवनों का नवीनीकरण कार्य सम्पन्न हुआ है, साथ ही विद्यालय को नवीन टेक्नोलॉजी से जोड़ने हेतु कार्य किए जा रहे है।
की बैठक
इसी क्रम में डॉ बिष्ट ने विद्यालय में पहुंच कर शिक्षकों के साथ पठन पाठन के सुधार के लिए बैठक की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में चल रहे 8 दिवसीय NCC एडवांस ट्रेनिंग में कैडेट्स को इंटरव्यू स्किल्स पर करियर ओरिएंटेड लेक्चर भी रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। कैडेट्स के द्वारा इस लेक्चर को पूर्ण मनोयोग से सुना गया।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य
प्रकाश वर्मा, NCC अधिकारी कैप्टन शिवराज सिंह बिष्ट, सहित शिक्षक हिमांशु पांडे, जमन सिंह,कुंदन सिंह सहित त्रिलोक सिंह बिष्ट ,दीपक जोशी, मान सिंह, ललित सिंह, हरीश प्रसाद ,महेंद्र कुमार एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।