दुखद: जंगली मशरूम खाने से अल्मोड़ा जिले में मजदूरी कर रहीं महिला की मौत, पति की हालत‌ गंभीर

जंगली मशरूम खाने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं महिला का पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

जंगली मशरूम खाने से बिगड़ी थी तबियत

मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से पलियाकला, लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश निवासी शिवलाल व उनकी पत्नी प्रिया देवी अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र में रहकर मजदूरी करते थे। पुलिस के अनुसार बताया गया कि सात अगस्त को शिवलाल जंगली मशरूम लेकर आया। पत्नी ने रात को सब्जी बनाई। खाना खाने के कुछ देर बाद दंपत्ति की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को अल्मोड़ा अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें आठ अगस्त को एसटीएच रेफर कर दिया गया। दंपत्ति की हालत नाजुक बनी हुई थी। मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे 33 वर्षीय प्रिया ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मृतक महिला के पति की हालत नाजुक बनी है।