अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में यातायात पुलिस ने दुगालखोला क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर स्कूटी चलाने वाले एक युवक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। आज शुक्रवार को अपर उपनिरीक्षक इन्द्र सिंह बिष्ट और ट्रैफिक टीम ने दुगालखोला में एक स्कूटी चालक को रोका। चालक न केवल स्कूटी पर चार सवारियां बैठाकर खतरनाक तरीके से (रैश ड्राइविंग) वाहन चला रहा था, बल्कि उसके पास चालन लाइसेंस (DL) भी मौजूद नहीं था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत स्कूटी को सीज कर दिया। साथ ही चालक को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि स्टंट करने, शराब पीकर गाड़ी चलाने या ओवरलोडिंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
अल्मोड़ा: एक स्कूटी पर चार सवारी और रफ़्तार की सनक, पुलिस ने सीज किया वाहन