अल्मोड़ा: सेवा पखवाड़ा के तहत लगा निशुल्क मेडिकल कैंप, स्वस्थ रहने के बताए टिप्स

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को  “सेवा पखवाड़ा अभियान” के तहत निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन करने के निर्देश दिये गये है।

मेडिकल केंप का आयोजन

इसी क्रम में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा “सेवा पखवाड़ा अभियान” के तहत आज दिनांक- 29.09.2025 को थाने में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी के चिकित्कीय टीम द्वारा थाने में मौजूद अधिकारी/कर्मचारियों व आगंतुकों का स्वास्थ्य चेकअप कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान चिकित्सकीय टीम द्वारा जवानों को व्यस्त दिनचर्या में अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए, जो पुलिस बल के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।

स्वास्थ्य टीम रहीं

डॉ0 सी0एस0 बोरा,
लैब टैक्नीशियन श्री कृष्णा सिंह
CHO अक्षिता भट्ट,
CHO सद्दाम हुसैन
सुपरवाइज़र धीरेंद्र कुमार