अल्मोड़ा: फ्रेंड्स क्लब की मुहीम लाई रंग वन विभाग ने कर्नाटकखोला क्षेत्र में लगाया पिंजरा, गुलदार के आतंक से दहशत में क्षेत्रवासी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌‌ अल्मोड़ा के कर्नाटकखोला क्षेत्र में वन विभाग ने गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए पिंजरा लगा दिया है।

क्षेत्र में लगा पिंजरा

यहां अभी कुछ समय पहले ही गुलदार ने कर्नाटकखोला क्षेत्र में ही एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। जिसके बाद कुछ दिन पहले फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों और सागर सिंह गंगोला (जिन पर तेंदुए ने हमला किया था) ने वन विभाग में जाकर DFO अल्मोड़ा से मिलकर क्षेत्र में चल रही तेंदुओं की गंभीर समस्या को बताया था और पुरजोर तरीके से क्षेत्रवासियों की आवाज उठाई थी। फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष गौरव जोशी ने बताया कि उनके द्वारा वन विभाग को जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की बात कही थी। जिस पर DFO अल्मोड़ा दीपक सिंह ने क्लब को कुछ ही दिनों के अंदर यहां पर पिंजरा लगाने की बात कही थी और कल इन्हीं दिनों में हरकत में आते हुए यहां क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा पिंजरा लगा दिया गया है।

जताया आभार

फ्रेंड्स क्लब एवं सभी कर्नाटकखोला – पांडेखोला क्षेत्र वासियों कि यह “पिंजरा लगाओ मुहिम” सफल हुई। फ्रेंड्स क्लब ने उन सभी क्षेत्रवासियों जिन्होंने इस लोगों की सुरक्षा के मुद्दे पर क्लब को अपना समर्थन दिया और क्लब के साथ खड़े रहे उनका बहुत-बहुत आभार और वन विभाग को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया।