अल्मोड़ा: भिकियासैंण: अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र की सड़कों की स्थिति सुधारने और ग्रामीण इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।
लोगों को मिलेगी राहत
इसके तहत भिकियासैंण ब्लॉक में राज्य वित्त से दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण, सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 203.55 लाख (2.03 करोड़) रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में सल्ट क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए इन सड़कों की वित्तीय स्वीकृति हासिल की गई है। सड़कों की वित्तीय स्वीकृति मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है। जिसमें
1. सीम क्षेत्र: ग्राम पंचायत सीम में धड़कुआ से बिनौली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण (रिपेयरिंग) और डामरीकरण कार्य किया जाएगा।
2. सिरकोट ऊंचा क्षेत्र: भिकियासैंण-बासोट-घट्टी मार्ग से ग्राम पंचायत सिरकोट ऊंचा तक नए मोटर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।