अल्मोड़ा: गांव चलो अभियान: विधानसभा विस्तारक सुरेश कांडपाल ने अभियान को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 04-02-2024 रविवार को विधानसभा विस्तारक सुरेश कांडपाल ने नगर के लक्ष्मेश्वर शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या 155 में बैठक ली।

पार्टी के सभी कार्यक्रमो में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहें कार्यकर्ता

जिसमें विस्तारक सुरेश कांडपाल ने बूथ की टीम का सत्यापन भी किया और बूथ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के सभी कार्यक्रमो में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहने व पार्टी के लिए अभी से सक्रिय होने को कहा। साथ ही गांव चलो अभियान, नगर अभियान को सफल बनाने के महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

यह लोग रहें उपस्थित

आज की बैठक में नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट,कोषाध्यक्ष दिनेश मटपाल,बूथ अध्यक्ष पीयूष पांडे,हेमंत बिष्ट,गिरीश शर्मा,रमेश भोज,नंदन नयाल,अनुज साह,अभिषेक जोशी,भावेश पांडे आदि लोग उपस्थित रहें।