अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई शुरू हो गई है। पहली बार एमबीबीएस की कक्षाओं का संचालन किया गया।
कक्षाओं का संचालन शुरू, 4 विद्यार्थी पहुंचे:
अल्मोड़ा में लंबे समय से मेडिकल कॉलेज के संचालन की कवायद चल रहीं थी, लेकिन एनएमसी की मान्यता नहीं मिलने के चलते कक्षाओं का संचालन
नहीं हो पाया था। इधर, पांचवी बार जनवरी में एनएमसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था।
इसी साल जनवरी में मिली थी मेडिकल कॉलेज को एनएमसी की मान्यता:
बीते 26 जनवरी को मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं के संचालन के लिए टीम की ओर से मान्यता मिली। एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए जिसमें राज्य कोटे की 85 और ऑल इंडिया कोटे की 15 सीटों के लिए स्वीकृति मिली।
उत्साह के साथ छात्र कक्षाओं में पहुंचे:
इसके बाद तीन फरवरी से कॉलेज में पहले चरण के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं अब प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेज में कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। जिले के पहले मेडिकल कॉलेज में अपनी पहली कक्षा के रूप में उत्साह के साथ छात्र कक्षाओं में पहुंचे। पहले दिन आइस ब्रेकिंग और व्यवहार का व्याख्यान सुना।