CBSE 10th Result: अल्मोड़ा के होनहारों का बोलबाला, सीबीएसई में गाड़े सफलता के झंडे, अधिकांश स्कूलों का परिणाम रहा 100%

अल्मोड़ा: सीबीएसई द्वारा आज बुधवार को घोषित हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में अल्मोड़ा जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।

विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार जिले के लगभग सभी प्रमुख पब्लिक स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिससे स्कूलों में जश्न का माहौल है। जैसे ही परिणाम ऑनलाइन घोषित हुए, मोबाइल और कंप्यूटर पर रिजल्ट देखने की होड़ मच गई। साल भर की कड़ी मेहनत के बाद सफलता की चमक छात्रों के चेहरों पर साफ देखी गई। नगर के विभिन्न विद्यालयों ने इस वर्ष शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए हैं। विद्यालय वार टॉपरों की सूची नीचे दी गई है।

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल

​विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम दिया।
• ​वरूनिका गुरुरानी: 97.2% (विद्यालय टॉपर)
• ​रिधिमा वर्मा: 96.8%
• ​गीतिका पांडे: 95.8%

केंद्रीय विद्यालय, अल्मोड़ा

​विद्यालय के सभी 43 परीक्षार्थी सफल रहे।
• ​देवांश पालीवाल: 96.5%
• ​सोनम सिंह: 95.67%
• ​जतिन बिष्ट: 94.16%

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल

​अनुशासन और बेहतर शिक्षण का परिणाम यहाँ भी शत-प्रतिशत रहा।
• ​निहारिका: 96%
• ​देवांग: 93%
• ​गायत्री: 91%

पार्वती कॉन्वेंट, धौलछीना

​धौलछीना क्षेत्र में विद्यालय ने सफलता के झंडे गाड़े।
• ​सौरभ नेगी: 96%
• ​हितेश महरा: 94%
• ​कोमल महरा: 93%

बियरशिवा स्कूल

​छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा।
• ​शिवेश साह: 95%
• ​दिव्याशु: 94%
• ​निकिता कनवाल: 94%

होली एंजिल पब्लिक स्कूल

​यहाँ भी परिणाम शत-फीसद रहा और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
• ​रूद्राक्ष कनवाल: 94.8%
• ​अनिमेष फर्त्याल व प्रखर जोशी: 94.6% (संयुक्त द्वितीय)
• ​दिव्यांशी शर्मा: 92.4%

न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल

​लोअर मालरोड स्थित इस विद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा।
• ​लक्ष्य नयाल: 91%
• ​मयंक बिष्ट: 90%
• ​शिवांश नगरकोटी: 88%

अभिभावकों में उत्साह का माहौल

​रिजल्ट घोषित होते ही जहां छात्रों की बेचैनी खुशी में बदल गई, वहीं अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर अपने बच्चों की सफलता का जश्न मनाया। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों—सुरिना चौधरी (ग्रीन फील्ड), डॉ. मनोज चौधरी (होली एंजिल), ज्योत्सना सोहन लाल (स्प्रिंग डेल्स), विनोद महरा (पार्वती कॉन्वेंट), दीपिका विल्सन (बियरशिवा) और डॉ. संजय जोशी (न्यू मॉडर्न)‌ने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।