अल्मोड़ा: 22 जनवरी को नंदादेवी में होगा भव्य रामलीला का मंचन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देशवासियों के लिए 22 जनवरी का दिन बेहद खास है। इस दिन अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा है।

बैठक का आयोजन

जिस पर नंदादेवी मंदिर समिति ने मंगलवार को बैठक की। बैठक में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के दिन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इसमें तय किया गया 22 जनवरी सुबह सुंदर कांड का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन होगा। वहीं शाम को संपूर्ण रामलीला का मंचन किया जाएगा। जिसके बाद महाआरती होगी। उन्होंने राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी से अपने घरों में बिजली माला और दीप जलाने की अपील की।
 
यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर बैठक में किशन गुरुरानी, अनूप साह, ललित किशोर पंत, अर्जुन बिष्ट, हरीश बिष्ट, कमलेश बिष्ट, सुभाष अग्रवाल, रवि गोयल, गणेश, मनीष मिश्रा, दीपक वर्मा, पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।