अल्मोड़ा: यहां सजेगी कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य झांकियां, सितंबर से शुरू होगी तीन दिवसीय प्रतियोगिता


अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिसमें नगर में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी झांकी प्रतियोगिता आयोजित होगी।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार जो चार सितंबर से शुरू होने जा रही है, जबकि आकर्षक झांकियों की भव्य शोभायात्रा सात सितंबर को निकाली जाएगी। इस संबंध में शिव मंदिर परिसर में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी समिति की बैठक के दौरान वक्ताओं ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।