नगर के नंदादेवी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय रामलीला मंचन का आगाज हो गया है। रामलीला मंचन के पहले दिन सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद का महिला कलाकारों ने शानदार मंचन किया गया।
महिला पत्रों ने शानदार अभिनय कर खूब वाहवाही लूटी

रामलीला देखने को काफी संख्या में दर्शक देर रात तक जमे रहे। महिला पात्रों के अभिनय को लोगों ने खूब सराहा।
महिला पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित की जा रही है रामलीला
नंदादेवी मंदिर परिसर में महिला पजंजलि योग समिति की ओर से आयोजित रामलीला का डॉ. एसएस पथनी, मनोहर सिंह नेगी, मनोज सनवाल, पीसी तिवारी, लक्ष्मी साह, आशा पंत आदि द्वारा दीप जलाकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया।
रामलीला मनुष्य के जीवन में सहिष्णुता और सुधार लाने का करती है कार्य
इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि रामलीला मंचन मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि मनुष्य के जीवन में प्रेम, सहिष्णुता और सुधार लाने का कार्य करती हैं। इसके बाद रामलीला का मंचन किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे
इस मौके पर विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य गोदावरी चतर्वेदी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, रूप सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह बिष्ट, माया भोज, तुलसी सिराड़ी, शोभा नगरकोटी, अरूण नगरकोटी, चेतना तिवारी, लीला समेत समिति से जुड़ी कुमाऊं-गढ़वाल की महिलाएं मौजूद रही।