बागेश्वर: जिला मुख्यालय में शुक्रवार की देर शाम तेज गति से चल रहे कार चालक ने महिला को घायल कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुल से ऊपर को आ रही कार ने एक महिला को चोटिल कर दिया
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम एसबीआई एटीएम के पास गोमती पुल से ऊपर को आ रही कार ने एक महिला को चोटिल कर दिया, साथ ही अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन चालक नशे में था और महिला को चोटिल करने के बाद भाग गया।
बीजीएच जिला मुख्यालय में शुक्रवार की रात लगा जाम
कार सड़क के बीचों-बीच खड़ी होने से वहां जाम लग गया। बाद में किसी तरह जाम खोला गया।
More Stories
बागेश्वर: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न स्थानों में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान
बागेश्वर: हल्द्वानी में आयोजित हुई राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, बागेश्वर की बेटियों का रहा शानदार प्रदर्शन
अल्मोड़ा: गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन, दीपक और मनीक्षी ने मारी बाजी