April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

2022 में साउथ की फिल्मों का जलवा बरकरार, फिल्म “कार्तिकेय-2” ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई है। जिसमें बाॅलीवुड के साथ साउथ की फिल्में शामिल हैं। इसी में एक फिल्म है कार्तिकेय 2। इस साल साउथ की लगभग हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है और इन दिनों छोटे बजट की फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

दर्शको ने पुष्पा की तरह बताया फायर-

‘कार्तिकेय 2’ 13 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये महज 4-5 करोड़ के छोटे से बजट में बनकर तैयार हुई। खास बात ये है कि हिंदी वर्जन में भी यह फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। पहले इस फिल्म को हिंदी वर्जन में सिर्फ 50 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था लेकिन अब यह फिल्म 1575 से अधिक स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है।

समुद्र में डूबी द्वारका के रहस्यों पर बनी फिल्म-

‘कार्तिकेय 2’ साल 2014 में आई ‘कार्तिकेय’ फिल्म की अगली कड़ी है। इसके लीड स्टार्स निखिल सिद्धार्थ, अनुपमा और अनुपम खेर हैं। इस फिल्म को अभिषेक अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है। ‘कार्तिकेय 2’ की कहानी कार्तिकेय के ईर्द-गिर्द घूमती है। वह एक मेडिकल स्टूडेंट है जिसे ऐसे मंदिर के बारे में पता चलता है जहां सांप के काटने की वजह से हर जाने वाले की मौत हो जाती है। अब कार्तिकेय इस मसले को खोजने लगता है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है। क्या वाकई मंदिर में कोई रहस्य छुपा है या फिर कुछ दूसरा मामला है। पूरे आठ साल के लंबे अंतराल के बाद ‘कार्तिकेय’ का सीक्वल आया है। इस बार फिर से कहानी कार्तिकेय के आसपास घूमती है। लेकिन इस बार कार्तिकेय पढ़ाई नहीं कर रहा बल्कि डॉक्टर बन गया है। एक दिन कार्तिकेय मां की मनोकामना पूरी करने द्वारका पहुंचता है। यहां उसे एक ऐसे मर्डर के बारे में पता चलता है जिसके बारे में सुन उसके होश उड़ जाते हैं। फिर वह इसकी गुत्थी सुलझाने में लग जाता है।

🔮कार्तिकेय को हर समस्या के तह तक जाकर उस समस्या का समाधान खोजने की आदत है। कार्तिकेय अपनी मां के साथ भगवान श्री कृष्ण का दर्शन करने द्वारका जाता है। वहां उसके साथ कुछ विचित्र घटनाएं घटती हैं। अब यह घटनाएं कार्तिकेय के साथ ही क्यों घटती हैं और क्या इस घटना के पीछे किसी का हाथ है। कार्तिकेय यह सब कुछ जानने के लिए निकल पड़ता है। अब क्या कार्तिकेय उसके साथ होने वाली इन घटनाओं का रहस्य जान पाएगा। यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।