अल्मोड़ा: पुलिस चौकी मजखाली के प्रस्तावित भवन निर्माण से पहले किया भूमि पूजन, भवन निर्माण से पुलिसिंग सम्बन्धी कार्यों को मिलेगी गति

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज रविवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर चौकी मजखाली के लिए नव-निर्मित होने वाले भवन का भूमि पूजन अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न किया गया।

किया भूमि पूजन

भवन निर्माण से पुलिस चौकी मजखाली को सुदृढ़ आधार मिलेगा तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और जनसेवा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व व्यवस्थित किया जा सकेगा। इस भवन के बनने के उपरान्त इस क्षेत्र में पुलिस बल के पूर्णतः स्थायी व्यवस्थापन सहित पुलिसिंग सम्बन्धी कार्यों को और गति मिलेगी। पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होने से जनता की समस्याओं का और भी प्रभावी ढ़ंग से निस्तारण किया जायेगा।

रहें मौजूद

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत  विमल प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ व अन्य पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहें।