अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में गांवों से लेकर नगरों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।
इन जगहों में की गश्त
जिससे लोगों में भी दहशत का माहौल है। लोग वन विभाग से गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर वन कर्मियों की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में गश्त की जा रही है। अल्मोड़ा रेंज के स्टेशन अनुभाग के सिटोली बीट में एडम्स, नंदा देवी, चौघानपाटा, तल्ला जोशी खोला व करबला क्षेत्रो में रात को वन कर्मियों की ओर से गश्त की गई।
लोगों से की अपील
इस मौके पर गश्त कर लोगों से अपील की है कि घर रास्ते और आंगन में पर्याप्त रोशनी रखें, झाड़ियों का कटान करे, बच्चों को अकेले रात में बाहर ना भेजे। सुबह शाम और रात में समूह में ही निकले। गुलदार दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दे।