अल्मोड़ा: लगातार बढ़ रहें पानी के संकट से कई गांव प्रभावित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अप्रैल में गर्मी गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी का संकट भी गहराने लगा है।

पेयजल संकट

मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए जिले में बनाए गए मेरधूरा, मेलकांडे, चामी, गुठोली, धामस, नवीन आधार, चितई, भैसवाड़ा फार्म आदि बूथों के अलावा लमगड़ा क्षेत्र में बुधवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। इससे पोलिंग बूथों और गांवों में पानी का संकट गहराने लगा है।

टैंकरों से की पानी की आपूर्ति

वहीं पानी न आने के बाद जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में डंपर, पिकअप, टैंकर से पानी वितरण किया।