अल्मोड़ा: स्वास्थ्य एवं सुरक्षा: मेडिकल स्टोरों में दवाओं की एक्सपायरी और बिलिंग व्यवस्था की हुई जांच, अनियमितताओं पर दिए निर्देश

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में दिनांक- 28/07/2026 को अनामिका सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, पूजा जोशी ड्रग इंस्पेक्टर अल्मोड़ा व अनिल कुमार मिश्रा अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा अल्मोड़ा द्वारा “सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन” अभियान के अनुक्रम में धारानौला बाजार आसपास के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया।

दिए यह निर्देश

इस निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड दवाईयों की जांच की गयी।मेडिकल स्टोरों में नियमानुसार कैश मेमो मैंटेन करने, लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स बनाने, सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने, एक्सपायरी दवाइयों के सही रख रखाव व साफ सफाई बनाए रखने आदि निर्देश दिए गये।